Saturday, 31 December 2011

nigam news

झोन कार्यालय आज रविवार को भी खुले रहेंगे सम्पति कर जमा होगा
३० दिसम्बर को ३२ लाख सम्पति कर जमा हुआ


उज्जैन ३१ दिसंबर / उपयुक्त श्री आर  सी  श्रीवास्तव ने बताया है की सम्पति कर जमा करने के लिए रविवार १ जनवरी २०१२ को भी झोन कार्यालय खुले रहेगे आम जन अपना सम्पति कर रविवार को भी जमा करवा सकेंगे . सभी सम्बंधित कर्मचारियों को झोन कर्यालय में मोजूद रहने के लिए कहा गया है .

Friday, 30 December 2011

nigam news 19


महापौर ने देवासगेट से हरिफाटक तक मार्ग का भ्रमण किया
शांतिपूर्वक शहर के विकास में सहयोग देने हेतु भवन स्वामियो का धन्यवाद ज्ञापित किया
उज्जैन 30 दिसम्बर/               महापौर श्री रामेष्वर अखण्ड ने देवासगेट से हरिफाटक तक के मार्ग के चौडीकरण का भ्रमण कर क्षैत्र के व्यापारियो, भवन स्वामियो से भेट की तथा उनके द्वारा शांतिपूर्वक शहर के विकास में किये जा रहे अभुतपूर्व योगदान के लिये उनको धन्यवाद दिया। इस अवसर पर उनके साथ निगम आयुक्त श्री महेषचन्द्र चौधरी, ए.एस.पी. श्री रायसिंह नरवरिया, एस.डी.एम. श्री आर.एस.मीणा, नगर पुलिस अधीक्षक श्री राजेष सहाय, निगम के अधिकारी, इंजिनियर एवं अन्य अमला मौजुद था। महापौर ने चौडीकरण मुहिम में निगम अमले द्वारा किये जा रहे निष्ठापूर्वक कार्य की प्रषंसा करते हुए सहयोग के लिये पुलिस एवं प्रषासन का धन्यवाद ज्ञापित किया है।
चौडीकरण मुहीम आज शांतिपूर्वक जारी
400 से अधिक डम्पर मलवा उठाया गया
मास्टर प्लान अनुरुप आगर रोड़ फोरलेन का चौडीकरण कार्य आज भी देवासगेट से हरिफाटक तक शांतिपूर्वक जारी रहा। लगभग 400 डम्पर मलवा नगर निगम के गेंग द्वारा उठाया गया। मुहिम में क्षैत्र के दुकानदारो द्वारा भी जन भागीदारी करते हुए भवनो के हिस्सो को तोड़ा गया। लगभग 1500 से अधिक व्यवक्ति आज चौड़ीकरण मुहिम से जुड़े हुए दिखाई दिये इनमें निगम के अमले के साथ साथ क्षैत्र के व्यापारी, श्रमिक आदि शामिल थे।
भवन स्वामियो से भवन का हिस्सा शीघ्र हटाने की अपील
निगम आयुक्त श्री महेषचन्द्र चौधरी ने देवास गेट से हरिफाटक तक के सभी भवन स्वामियो से अपील की है कि वे चौडीकरण की सीमा मे आ रहे अपने भवन का हिस्सा शीघ्रतापूर्वक हटाए, ताकि निगम मार्ग निर्माण की कार्यवाही प्रारंभ कर सके। चौडीकरण के अवसर पर अपर आयुक्त श्री एस.एस.राठोर, अधीक्षण यंत्री श्री जगदीष डगांवकर, उपायुक्त श्री आर.एस.रावत, कार्यपालन यंत्री, श्री अरुण जैन, तहसीलदार श्री नित्यानन्द पाण्डे, श्री सुन्दरसिंह चौहान सहित प्रषासन पुलिस एवं नगर निगम का अमला तैनात था।
प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने हेतु चलाया जा रहा विषेष अभियान आज समाप्त होगा
सरचार्ज से बचने के लिये आज अन्तिम तिथि
झोन 5 में 30 दिसम्बर को 30.72 लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स जमा हुआ
उज्जैन 30 दिसम्बर/              प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने के लिये चलाया जा रहा विषेष अभियान आज 31 दिसम्बर को समाप्त होगा, आज यदि नागरिक प्रॉपर्टी टैक्स जमा करते है, तो उन्हे सरचार्ज नहीं देना पड़ेगा। 31 दिसम्बर के उपरांत प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने पर नियमानुसार सरचार्ज का भुगतान करना पड़ेगा। उपायुक्त श्री आर.पी.श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 दिसम्बर की शाम तक बड़ी संख्या में नागरिको ने झोन कार्यालयो में प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाया। अकेले झोन 5 में ही 30 दिसम्बर को 30.72 लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स जमा हो चुका है। जबकि 29 दिसम्बर को निगम के खजाने में 11.80 लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स के रुप में जमा करवाया गया था। झोन 3 में प्रायोगिततौर पर आज मोबाईल प्रॉपर्टी टैक्स वसूली वाहन दो वार्डो में चलाकर 50 हजार की राषि जमा करवाई गई है। भविष्य में भी इस प्रयोग को आगे बढ़ाया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि नगर निगम द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली हेतु 26 दिसम्बर से विषेष अभियान शहर में चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान 31 दिसम्बर तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने पर सरचार्ज में छूट दी जा रही है।

Thursday, 29 December 2011

nigam news 18


चौडीकरण मुहीम आज भी शांतिपूर्वक जारी
इन्दौरगेट से हरिफाटक के बीच के भवनाें का हिस्सा मास्टर प्लान अनुरुप स्वयं भवन स्वामियो ने हटाना प्रारंभ किया
उज्जैन 29 दिसम्बर/      मास्टर प्लान अनुरुप आगर रोड़ फोरलेन का चौडीकरण कार्य आज भी देवासगेट से हरिफाटक तक जारी रहा। मुहीम के दौरान आज इन्दौरगेट से हरिफाटक तक के भवनो को हटाने का कार्य मास्टर प्लान अनुरुप प्रारंभ हुआ। नगर निगम का अमला मय मषीन एवं डम्परो के साथ यहा पर भवन स्वामियो की मदद के लिये तैनात था। कमिष्नर नगर निगम श्री महेषचन्द्र चौधरी, ए.डी.एम.श्री प्रकाष रैवाल, ए.एस.पी.श्री रायसिंह नरवरिया, एस.डी.एम.श्री आर.एस.मीणा सहित नगर निगम के अधिकारी एवं इंजिनियर लगातार मार्ग पर कार्यवाही को अंजाम देने के लिये पेट्रोलिंग करते रहे। समाचार लिखे जाने तक चौडीकरण का कार्य जारी था।
नगर निगम आयुक्त श्री चौधरी ने बताया कि चौडीकरण के दौरान मकानो के हिस्सो को तोड़ने का कार्य स्वयं भवन स्वामी आगे बढ़कर शांतिपूर्वक कर रहे है। नगर निगम द्वारा लगभग 100 लैबर, 5 जे.सी.बी., 5 डम्पर इस कार्य में लगाए गए है तथा 250 से अधिक डम्पर मलवा निगम गेंग द्वारा मलवा हटाया गया है।
जितनी जल्दी भवनो का हिस्सा हटेगा, सड़क बनाने की कार्यवाही उतनी ही जल्दी प्रारंभ होगी
निगम आयुक्त श्री महेषचन्द्र चौधरी ने देवास गेट से हरिफाटक तक के सभी भवन स्वामियो से अपील की है कि वे चौडीकरण की सीमा मे आ रहे अपने भवन का हिस्सा जल्दी से जल्दी हटाए। ताकि निगम मार्ग निर्माण की कार्यवाही प्रारंभ कर सके। निगमायुक्त ने कहा कि जैसे ही मार्ग चौडीकरण का कार्य पूर्ण होगा वैसे ही सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। चौडीकरण के अवसर पर सी.एस.पी.श्री राजेष सहाय, अपर आयुक्त श्री एस.एस.राठोर, अधीक्षण यंत्री श्री जगदीष डगांवकर, उपायुक्त श्री आर.एस.रावत, कार्यपालन यंत्री श्री पी.एल.टटवाल, श्री अरुण जैन, तहसीलदार श्री नित्यानन्द पाण्डे, श्री सुन्दरसिंह चौहान सहित प्रषासन पुलिस एवं नगर निगम का अमला तैनात था।
........................................................//....................................................
सम्पत्तिकर के स्वनिर्धारण में अन्तर पाए जाने पर निगम द्वारा सेन्ट मेरी स्कूल से पैनल्टी सहित 5 गुना राषि वसूल की गई
उज्जैन 29 दिसम्बर/      सैन्ट मेरी स्कूल द्वारा सम्पत्तिकर का स्वनिर्धारण में क्षैत्रफल कम बताकर सम्पत्तिकर नगर निगम में जमा करवाया गया था। क्षैत्रफल कम बताया जाने का संदेह होने पर झोन 5 के इंजिनियर व कार्यालय प्रमुख द्वारा विगत दिनो जांच की गई एवं जांच में कुल 1.19 लाख के सम्पत्तिकर का अन्तर पाया गया। नगर निगम द्वारा नगर निगम अधिनियम के अंतर्गत पॉच गुना पेमेन्ट का नोटिस देकर सैन्ट मेरी स्कूल से कुल 5.97 लाख की राषि विगत 28 दिसम्बर को जमा करवाई गई।
उपायुक्त श्री आर.पी.श्रीवास्तव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि निगम आयुक्त श्री महेषचन्द्र चौधरी के निर्देष पर सम्पत्तिकर के स्वनिर्धारण की रैण्डम चेकिंग की जा रही है तथा जांच में सम्पत्तिकर के कम स्वनिर्धारण करने वाले भवन स्वामियो पर पॉच गुना पैनल्टी लगाई जाएगी। अत: भवन स्वामियो से निगम द्वारा आग्रह किया गया है कि वे स्वनिर्धारण की विवरणिका में भवन के वास्तविक निर्माण क्षैत्र के जानकारी भरते हुए प्रोपर्टी टेक्स की सही गणना कर अपना टैक्स जमा करे।
प्रोपर्टी टैक्स के विषेष अभियान में 29 दिसम्बर तक 43.28 लाख रुपये वसूले गए
नगर निगम द्वारा प्रोपर्टी टैक्स की वसूली हेतु 26 दिसम्बर से विषेष अभियान शहर में चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान 29 दिसम्बर तक कुल 43.28 लाख रुपये की राषि वसूली की गई है। अभियान के दौरान 26 दिसम्बर को 11.57 लाख, 27 दिसम्बर को 10.56 लाख, 28 दिसम्बर को 8.09 लाख तथा 29 दिसम्बर को 13.15 लाख रुपये प्रोपर्टी टैक्स निगम में जमा करवाया गया है। उल्लेखनीय है कि अभियान के दौरान 31 दिसम्बर तक प्रोपर्टी टैक्स जमा करवाने पर सरचार्ज में छूट दी जा रही है।

Tuesday, 27 December 2011

nigam news 17


देवासगेट से हरिफाटक तक के मार्ग का मास्टर प्लान के अनुरुप चौडीकरण आज से प्रारंभ होगा
आयुक्त नगर निगम ने देवासगेट क्षेत्र के दुकानदारों से चर्चा की
अधिकारीयो से चर्चा कर उनकी जिम्मेदारी निर्धारित की
उज्जैन 27 दिसम्बर/      सिंहस्थ 2016 को दृष्टिगत रखते हुए देवासगेट चौराहे से इन्दौरगेट होते हुए हरिफाटक ब्रिज तक के भाग का मास्टर प्लान के अनुरुप चौडीकरण का कार्य 28 दिसम्बर की सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगा। कमिष्नर नगर निगम श्री महेषचन्द्र चौधरी ने इस सिलसिले में जे.एन.एन.यू.आर.एम. के दषहरा मैदान स्थित कार्यालय में विभिन्न कार्यपालन यंत्रियों, उपयंत्रियो एवं रिम्हुअल गेंग के अधिकारीयो से चर्चा की एवं उनको चौडीकरण की जिम्मेदारी सौपते हुए समय पर कार्य स्थल पर पहुचने के निर्देष दिये। चौडीकरण की कार्यवाही के नोडल अधिकारी अपर आयुक्त श्री एस.एस.राठोर, तकनीकि पर्यवेक्षक अधीक्षण यंत्री श्री जगदीष डगांवकर, जनसमस्या निवारण दल के प्रमुख उपायुक्त श्री आर.एस.रावत तथा सभी कार्यो के समन्वयक प्रभारी कार्यपालन यंत्री श्री अरुण जैन को बनाया गया है।
इस सिलसिले मे निगम कमिष्नर ने देवासगेट से लेकर हरिफाटक तक के रहवासियो एवं दुकानदारो से चर्चा की तथा उनकी समस्याए सुनी। निगम कमिष्नर ने सभी दुकानदारो को आष्वस्त किया कि मास्टर प्लान के अनुरुप ही चौडीकरण्ा कार्य किया जाएगा। मौके पर इंजिनियर उनकी मदद के लिये मौजुद रहेंगे वे रोड़ का अलाईमेन्ट तय करेंगे तथा नए मकान निर्मित किये जाने पर उनके नक्षे स्वीकृत करेंगे। साथ ही मुआवजे के प्रकरण तैयार कर मुआवजा भी वितरित कर दिया जाएगा। कमिष्नर ने यह भी स्पष्ट किया यदि किरायेदार नगर निगम को यह लिख कर देंगे कि दुकान अथवा मकान का मुआवजा मकान मालिक को न देकर उनको दिया जाए तो न्यायालय के निर्णय उपरांत निर्णयानुसार मुआवजा प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर एम.आई.सदस्य श्री सत्यनारायण चौहान भी मौजूद थे।
ट्रैफिक व्यवस्था यातायात पुलिस के निर्देषानुसार रहेगी
28 दिसम्बर को किये जाने वाल मार्ग चौडीकरण के कारण देवासगेट से हरिफाटक तक की ट्रैफिक व्यवस्था यातायात पुलिस के निर्देषानुसार रहेगी।
सम्पूर्ण चौडीकरण मार्ग तीन सेक्टर में बांटा गया
नगर निगम कमिष्नर ने संपूर्ण चौडीकरण मार्ग को तीन सेक्टर में बांटते हुए प्रत्येक सेक्टर का प्रभारी कार्यपालन यंत्री को नियुक्त किया है। प्रथम सेक्टर देवासगेट से दूधतलाई के प्रभारी श्री मुकुन्द पटेल, द्वितीय सेक्टर के दूधतलाई से इन्दौरगेट के प्रभारी कार्यपालन यंत्री श्री पी.एल.टटवाल तथा तृतीय सेक्टर से इन्दौरगेट से हरिफाटक तक के प्रभारी श्री रामबाबू शर्मा को बनाया गया है। इनके साथ दो-दो उपयंत्रियो की डयूटी लगाई गई है। प्रथम दो सेक्टर में रिम्हुअल गेंगे के प्रभारी श्री मुकेष बाली अपनी टीम के साथ तथा तृतीय सेक्टर में श्री तोफीक खान गेंग के प्रभारी रहेंगे।

Tuesday, 6 December 2011

lokpal

अन्ना एक और आन्दोलन पर जा रहे है . निकट भविष्य में लोकपाल पर कोई निर्णय आना  मुश्किल लगता है .आम जनता को लग रहा है अन्ना के साथ कंही न कही  वे भी छले गए है .हमारे प्रतिनिधियों की बात  से ज्यादा इस बात पर विश्वास होता है की वे ऐसा कोई कानून नहीं बनायेंगे   जिससे उनकी सुविधा का अंत हो . हम कैसे युग में जी रहे है जंहा सार्वजानिक जीवन में शुचिता व् नैतिकता  की बात अब बेमानी होगई है .कुछ को छोड़  दे तो भ्रष्टाचार  पक्ष में अब  कम   लोग नजर आरहे  है, जितने की इसके विरोध में . भ्रष्टाचार के विरोध  सम्पूर्ण  देश खड़ा है . पर उनको नजर नहीं आरहा जिनको इसे देखना है .ऐसी क्या मज़बूरी है ? क्या पहेली है ?  सामने चुनाव है  समय एक कड़े निर्णय का है . रुके रुके से कदम  क्यों  है कोई तो पहेली बुझाये .

Wednesday, 23 November 2011

nigmnews 20


अन्त्योदय मेले में बड़ी संख्या में आकर लाभ लेने की अपील

उज्जैन 24 नवम्बर। उज्जैन नगर पालिक निगम द्वारा नगरीय क्षेत्र के लिये 26 नवम्बर को प्रात: 9.30 बजे से कार्तिक मेला प्रांगण में अन्त्योदय मेला आयोजित किया गया है। मेले में हितग्राहियों के लिये विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाये जा रहे हैं तथा विभागीय अधिकारी आने वाले हितग्राहियों को सम्बन्धित विभागों की योजना से लाभान्वित करने के लिये आवश्यक मार्गदर्शन एवं कागजी कार्यवाही भी मौके पर ही करेंगे। मेले में उज्जैन नगर के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील करते हुए शासकीय योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह महापौर श्री रामेश्वर अखंड, निगम अध्यक्ष श्री सोनू गेहलोत, निगम आयुक्त श्री महेशचंद्र चौधरी एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रभारी श्रीमती रजनी कोटवानी द्वारा की गई है।
-0-
कार्तिक मेला प्रांगण में 26 नवम्बर को उज्जैन नगरीय
क्षेत्र के लिये भव्य अन्त्योदय मेला आयोजित होगा
अन्त्योदय मेले के लिये अधिकारियों को जिम्मेदारियाँ सौंपी

उज्जैन 23 नवम्बर। नगर निगम आयुक्त श्री महेशचंद्र चौधरी ने 26 नवम्बर को कार्तिक मेला प्रांगण में आयोजित होने वाले अन्त्योदय मेले के लिये निगम के अधिकारियों को व्यवस्था हेतु जिम्मेदारी सौंप दी है। साथ ही निर्देश दिये हैं कि मेले की सभी व्यवस्थाएं 26 नवम्बर की प्रात: 9 बजे तक पूर्ण हो जायें, यह सुनिश्चित किया जाये। उल्लेखनीय है कि उज्जैन नगर निगम सीमा क्षेत्र के लिये 26 नवम्बर को कार्तिक मेला प्रांगण में प्रात: 9.30 बजे से अन्त्योदय मेला आयोजित किया जारहा है। अन्त्योदय मेले में निगम की योजनाओं के अतिरिक्त शासन के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं से नगर के नागरिकों को मौके पर ही लाभान्वित किया जायेगा।
कार्तिक मेला प्रांगण पर आयोजित होने वाले मेले में हितग्राहियों को राष्ट्रीय परिवार सहायता के अन्तर्गत 96 परिवारों को, प्रसूति सहायता के अन्तर्गत आठ, घरेलू कामकाजी महिलाओं को अनुग्रह सहायता के 20 तथा जनश्री बीमा योजना के अन्तर्गत 106 हितग्राहियों को नगर निगम द्वारा लाभान्वित किया जायेगा। इसी के साथ पीएचई द्वारा नौ हितग्राहियों को, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 500 लाड़ली लक्ष्मी योजना के हितग्राहियों को, सामाजिक न्याय विभाग द्वारा दी जाने वाली पेंशन एवं सहायता के 207 हितग्राहियों को, कृषि विभाग द्वारा 10 स्प्रे मशीनें एवं 12 डीजल पम्प, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग द्वारा पाँच करोड़ की छात्रवृत्तियों का वितरण, श्रम विभाग द्वारा 34 हितग्राहियों को 46 लाख रूपये की राशि की सहायता, शहरी विकास विभाग द्वारा 145 हितग्राहियों को 25 लाख रूपये की सहायता, शहरी स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत पाँच हजार हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित किया जायेगा।
रोजगार मेला लगेगा
अपर आयुक्त नगर निगम श्री एस.एस.राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि अन्त्योदय मेले के दौरान 26 नवम्बर को 8वी एवं 12वी पास ऐसे युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिये रोजगार मेला आयोजित किया जायेगा, जिनकी आयु 18 से 30 वर्ष के बीच है। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में पीथमपुर, इन्दौर, देवास, मंडीदीप तथा उज्जैन से विभिन्न कंपनियाँ युवाओं का चयन करने हेतु आयेगी। इसी के साथ मौके पर ही बेरोजगार युवाओं का रोजगार कार्यालय में किया जाने वाला पंजीयन किया जायेगा।
प्रदर्शनी एवं स्वास्थ्य मेला आयोजित होगा
        अन्त्योदय मेले के अवसर पर कार्तिक मेला प्रांगण में मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं आयुर्वेद अधिकारी द्वारा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जायेगा, जिसमें नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण होगा। इसी के साथ संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, उद्योग विभाग, ऊर्जा विभाग, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, अनुसूचित जाति एवं आदिम जाति कल्याण विभाग, शहरी विकास अभिकरण सहित विभिन्न विभागों द्वारा शासन की कल्याणकारी योजनाओं पर केन्द्रित आकर्षक प्रदर्शनी लगाई जायेगी।
मेले के लिये अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी
अन्त्योदय मेले के सफल आयोजन हेतु आयुक्त नगर पालिक निगम श्री महेशचंद्र चौधरी ने अपर आयुक्त श्री एस.एस.राठौर को मेले का नोडल अधिकारी बनाया है तथा सम्पूर्ण अन्त्योदय मेले के आयोजन की मॉनीटरिंग, मार्गदर्शन, निर्देशन एवं वित्तीय स्वीकृतियों के लिये अधिकृत किया है। इनके सहयोगी अधिकारी अतिरिक्त नोडल अधिकारी के रूप में उपायुक्त श्री बी.के.शर्मा को लगाया गया है। मेले के समस्त प्रकार का प्रचार-प्रसार, जलपान व्यवस्था, स्टाल एवं प्रदर्शनी व्यवस्था, स्टेज व्यवस्था, आमंत्रण कार्ड एवं सम्पूर्ण कार्यक्रम की फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी का कार्य नगर निगम का जनसम्पर्क विभाग करेगा।
नगर निगम आयुक्त ने हितग्राहियों को सामग्री, चेक वितरण व्यवस्था तथा समस्त विभागों के समन्वय एवं स्टाल आवंटन हेतु सहायक आयुक्त डॉ.आर.सी.सक्सेना को नियुक्त किया है। हितग्राहियों को विभिन्न स्थानों पर नि:शुल्क लाने-ले जाने का कार्य युटीसीएल के उप महाप्रबंधक श्री पवन को सौंपा गया है। स्वास्थ्य अधिकारी श्री अशोक गौहर, कार्यपालन यंत्री पीएचई श्री श्रीवास्तव, सब-इंजीनियर श्री प्रदीप सक्सेना, उपयंत्री श्री मनोज राजवानी को विभिन्न व्यवस्थाओं, जिनमें प्रकाश, प्रदर्शनी, फूड झोन का कार्य शामिल है, सौंपा गया है।
-0-



Saturday, 19 November 2011

nigam news 19


चिट निकली और आधुनिक फ्लेट में रहने का मार्ग प्रषस्त हुआ
गौंड़ बस्ती के 156 रहवासियों के फ्लेट आवंटन के लिये लॉटरी निकाली गई
उज्जैन 19 नवम्बर/               हरसिध्दी मंदिर व चारधाम मंदिर के मध्य स्थित गौंड़ बस्ती के 156 परिवारों के लिये आधुनिक फ्लेट में रहने का बहु प्रतिक्षित फेसला आज लॉटरी के माध्यक से किया गया। गौंड़ बस्ती के रहने वाली बालिका ने एक एक कर अतिथियों के सामने पर्ची निकाली एवं फ्लेट नम्बर तथा आवन्टी के नाम की घोषणा निगम कमिष्नर श्री महेषचन्द्र चौधरी ने की। जैसे ही पहली पर्ची निकली ओर हितग्राही उमेष पिता मिश्रीलाल को बी-104 का फ्लेट मिलने की उद्धोषणा निगम आयुक्त द्वारा की गई वैसे ही जनप्रतिनिधियों सहित गौंड़ बस्ती के परिवारो मे खूषी की लहर दौड़ गई।
जे.एन.एन.यू.आर.एम. योजना के तहत गौंड़ बस्ती के पुनर्वास हेतु अत्याधुनिक फ्लेट का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा लॉटरी के माध्यम से उनके आवंटन की प्रक्रिया गौंड़ बस्ती में की गई। लॉटरी से फ्लेट आवंटन के अवसर पर महापौर श्री रामेष्वर अखण्ड़, निगम अध्यक्ष श्री सोनू गेहलोत, नेता प्रतिपक्ष श्री प्रेमकुमार यादव, निगम आयुक्त श्री महेषचन्द्र चौधरी, एम.आई.सी.सदस्य श्री सत्यनारायण चौहान, श्रीमती संतोष निर्मल सागर, पार्षद श्री विष्णु अरोण्या, श्री कुन्दनसिंह माली, श्रीमती माया त्रिवेदी, सांसद प्रतिनिधि श्री संजीव जैन सहित पूर्व पार्षद श्री भगवान गोड एवं अधिकारीगण मौजूद थे।
आवंटन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महापौर श्री रामेष्वर अखण्ड ने कहा कि जे.एन.एन.यू.आर.एम.के तहत यह योजना 2006 में बनी थी। गौंड बस्ती के निवासी पूर्व में किस तरह कठिनाई भरा जीवन यापन कर रहे थे यह सब जानते है। आवास उपलब्ध कराने के लिये पूर्व में 17 करोड़ की योजना बनी थी किन्तु आज इसकी लागत 48 करोड़ हो गई है। लागत बढ़ने से प्रत्येक हितग्राही को बैंक से 1 लाख का ऋण लेना होगा। निर्मित किये गए आवासो का बिजली कनेक्षन के लिये पूर्ववत बस्ती में जैसी व्यवस्था थी, ठीक वैसे ही हितग्राही को कनेक्षन लेना होंगे। नगर निगम यह सुनिष्चित करेगी कि पेयजल की व्यवस्था यहा के रहवासियो को मिलती रहे।
कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष श्री सोनू गेहलोत ने कहा कि पहले गौंड बस्ती कीचड़ से भरी रहती थी तथा लोगो के घरो मे बारिष का पानी घुस जाया करता था। सरकार की पुनर्वास योजना के तहत आधुनिक फ्लेट बनाकर हितग्राहियो को दिये जा रहे है। अत: इस सम्पत्ति की सुरक्षा करने की जिम्मेदारी भी हितग्राहियो की ही है। इतनी अच्छी जगह पर सुन्दर आवास आवंटित होने पर उन्होने हितग्राहियो को बधाई दी तथा सभी से आग्रह किया कि वे बैंक से लोन लेने की प्रक्रिया षीघ्र पूरी कर अपने अपने घरो का पजेषन प्राप्त करें।
नेता प्रतिपक्ष श्री प्रेमकुमार यादव ने कहा कि 3 वर्ष की प्रतिक्षा के बाद आप सभी हितग्राहियो को मकान मिलने का समय आ गया है, इसके लिये सभी बधाई के पात्र है। उन्होने कहा कि इस योजना के लिये सभी का सहयोग सतत मिलता रहेगा।
निगम आयुक्त श्री महेषचन्द्र चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि नगर पालिक निगम की इच्छा दीपावली के अवसर पर आवंटन करने की थी किन्तु पानी की व्यवस्था में देरी होने के कारण लॉटरी आज निकाली जा रही है। श्री चौधरी ने कहा कि जो फ्लेट हितग्राहियो को आवंटित किया जा रहा है, उसकी लागत 3.08 लाख रुपये है किन्तु बाजार भाव से यदि आंकलन करे तो एक एक फ्लेट की किमत 8 से 10 लाख रुपया आती है। अत: सभी हितग्राही इस सम्पत्ति को सुरक्षित रखे एवं अपने परिवार को एक अच्छे वातावरण में विकास करने का अवसर प्रदान करें। उन्होने कहा कि सभी हितग्राही बैंक से ऋण लेने की प्रक्रिया में निगम अधिकारियो का सहयोग करे तथा प्रक्रिया को पूर्ण करके फ्लेट का पजेषन प्राप्त करें।
झोन अध्यक्ष श्री रजत मेहता ने कहा कि सभी हितग्राहियो के लिये यह हर्ष का विषय है कि वे झुग्गी बस्ती से उठकर आधुनिक फ्लेट में रहने जा रहे है।
सांसद प्रतिनिधि श्री संजीव जैन ने कहा कि जे.एन.एन.यू.आर.एम. के तहत आवंटन प्राप्त करने मे क्षैत्रिय सांसद श्री प्रेमचन्द्र गुड्डू की अहम भूमिका रही है। इस अवसर पर श्री भंवरसिंह चौधरी एवं अधीक्षण यंत्री श्री जगदीष डगांवकर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन एम.आई.सी.सदस्य श्री सत्यनारायण चौहान ने किया तथा आभार श्री विष्णु अरोण्या ने प्रकट किया।

राज्य मंत्री श्री पारस जैन, महापौर एवं संभागायुक्त आज
सिहस्थ 2016 के स्वीकृत निर्माण कार्यो का स्थल निरीक्षण करेंगे
उज्जैन 19 नवम्बर/         सिंहस्थ 2016 के लिये स्वीकृत किये गए निर्माण कार्यो का स्थल निरीक्षण 20 नवम्बर को प्रात: 9:30 बजे से राज्य मंत्री श्री पारस जैन, संभागायुक्त श्री अरुण पाण्डेय, महापौर श्री रामेष्वर अखण्ड़, विधायक श्री षिवनारायण जागीरदार, कलेक्टर डॉ. एम.गीता, मेयर ईन काउन्सिल के सभी सदस्यगण, सभी झोन प्रभारी, जनप्रतिनिधिगण सहित वरिष्ठ अधिकारीगण द्वारा किया जाएगा। निरीक्षण हेतु दल सर्किट हाउस से प्रात: 9:30 बजे रवाना होगा।
नगर निगम के आयुक्त श्री महेषचन्द्र चौधरी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सिंहस्थ 2016 के निर्माण कार्यो के स्थल निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग द्वारा किये जाने वाले कार्यो में देवास रोड़ से मक्सी रोड़ तक के (एम.आर. 10) सीमेन्ट कांक्रिट निर्माण कार्य, उज्जैन मक्सी मार्ग से आगर मार्ग तक (एम.आर. 5) सीमेंट कांक्रिट रोड़ का अवलोकन प्रात: 10 बजे होगा। इसके उपरांत प्रात: 10:30 से एम.पी.ई.बी. द्वारा वल्लभ नगर, सिध्दवट, दत्तअखाड़ा एवं भैरवगढ़ उपकेन्द्र पर किये जाने वाले कार्य का निरीक्षण करेंगे। इस क्रम में प्रात: 10:30 बजे ही आगर रोड़ चौडीकरण कार्य का निरीक्षण करेंगे।
निरीक्षण के दौरान प्रात: 10:50 पर ढ़ाबा रोड़ से के.डी.गेट तक कमरी मार्ग चौडीकरण, प्रात: 11:20 पर गाड़ी अड्डा से क्षिप्रा पुल तक चौडीकरण, प्रात: 11:40 बजे श्रम षिविर कोयला फाटक से गोपाल मंदिर तक चौडीकरण्ा, दोपहर 12:10 पर हरसिध्दी मंदिर से नृसिंह घाट होकर लालपुल तिराहे तक सीमेन्ट कांक्रिट रोड़ का अवलोकन, सिंहस्थ 2016 हेतु कबीर घाट निर्माण का अवलोकन, दोपहर 12:40 पर महाकाल वन प्रोजेक्ट, दोपहर 1:00 बजे चामुण्डा माता से नई सड़क तक नवीन मार्ग निर्माण स्थल अवलोकन, दोपहर 1:20 पर डॉ. विष्णु श्रीधर वाकडकर ब्रिज से उज्जैन बडनगर बॉय पास रोड़ एवं चिन्तामण रोड़ को मिलाने वाले सडक का स्थल अवलोकन तथा दोपहर 1:40 बजे हरिफाटक ओवर ब्रिज से उज्जैन बडनगर मार्ग तक फोरलेन का स्थल का अवलोकन किया जायेगा।