Thursday 17 November 2011

nigam news 18


राज्य मंत्री श्री पारस जैन, महापौर एवं संभागायुक्त 20 नवम्बर को
सिहस्थ 2016 के स्वीकृत निर्माण कार्यो का स्थल निरीक्षण करेंगे
उज्जैन 17 नवम्बर/         सिंहस्थ 2016 के लिये स्वीकृत किये गए निर्माण कार्यो का स्थल निरीक्षण 20 नवम्बर को प्रात: 9:30 बजे से राज्य मंत्री श्री पारस जैन, संभागायुक्त श्री अरुण पाण्डेय, महापौर श्री रामेष्वर अखण्ड़, कलेक्टर डॉ. एम.गीता, मेयर ईन काउन्सिल के सभी सदस्यगण, सभी झोन प्रभारी, जनप्रतिनिधिगण सहित वरिष्ठ अधिकारीगण द्वारा किया जाएगा। निरीक्षण हेतु दल सर्किट हाउस से प्रात: 9:30 बजे रवाना होगा।
नगर निगम के आयुक्त श्री महेषचन्द्र चौधरी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सिंहस्थ 2016 के निर्माण कार्यो के स्थल निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग द्वारा किये जाने वाले कार्यो में देवास रोड़ से मक्सी रोड़ तक के (एम.आर. 10) सीमेन्ट कांक्रिट निर्माण कार्य, उज्जैन मक्सी मार्ग से आगर मार्ग तक (एम.आर. 5) सीमेंट कांक्रिट रोड़ का अवलोकन प्रात: 10 बजे होगा। इसके उपरांत प्रात: 10:30 से एम.पी.ई.बी. द्वारा वल्लभ नगर, सिध्दवट, दत्तअखाड़ा एवं भैरवगढ़ उपकेन्द्र पर किये जाने वाले कार्य का निरीक्षण करेंगे। इस क्रम में प्रात: 10:30 बजे ही आगर रोड़ चौडीकरण कार्य का निरीक्षण करेंगे।
निरीक्षण के दौरान प्रात: 10:50 पर ढ़ाबा रोड़ से के.डी.गेट तक कमरी मार्ग चौडीकरण, प्रात: 11:20 पर गाड़ी अड्डा से क्षिप्रा पुल तक चौडीकरण, प्रात: 11:40 बजे श्रम षिविर कोयला फाटक से गोपाल मंदिर तक चौडीकरण्ा, दोपहर 12:10 पर हरसिध्दी मंदिर से नृसिंह घाट होकर लालपुल तिराहे तक सीमेन्ट कांक्रिट रोड़ का अवलोकन, सिंहस्थ 2016 हेतु कबीर घाट निर्माण का अवलोकन, दोपहर 12:40 पर महाकाल वन प्रोजेक्ट, दोपहर 1:00 बजे चामुण्डा माता से नई सड़क तक नवीन मार्ग निर्माण स्थल अवलोकन, दोपहर 1:20 पर डॉ. विष्णु श्रीधर वाकडकर ब्रिज से उज्जैन बडनगर बॉय पास रोड़ एवं चिन्तामण रोड़ को मिलाने वाले सडक का स्थल अवलोकन तथा दोपहर 1:40 बजे हरिफाटक ओवर ब्रिज से उज्जैन बडनगर मार्ग तक फोरलेन का स्थल का अवलोकन किया जायेगा।

No comments:

Post a Comment